Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

चकराता : हरेला सप्ताह के अंतिम दिन प्राचार्य आवास परिसर में लगाये फलदार पौधे

 

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

चकराता

: श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में रविवार को हरेला सप्ताह के अंतिम दिन प्राचार्य आवास परिसर में फलदार पौधे रोपे गये। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि महाविद्यालय में 16 से 23 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भूमि संरक्षण विभाग कालसी चकराता रेंज द्वारा महाविद्यालय को बड़ी मात्रा में अमरूद,आंवला,नींबू,खड़िक,तेजपत्ता,भीमल व देवदार की पौध उपलब्ध कराई गई। 19 जुलाई को उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने महाविद्यालय में पौधारोपण कर उत्साह बढ़ाया। लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले महाविद्यालय परिसर में हरेला पर्व के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने प्रत्येक स्वयंसेवी को एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने का लक्ष्य दिया। वरिष्ठ प्राध्यापिका डा.कामना लोहनी ने बताया कि 15 अगस्त तक क्रमिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलता रहेगा। हरेला पर्व के सफल आयोजन में पूर्व पीटीए अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर का विशेष सहयोग रहा।हरेला पर्व के अंतिम दिन प्राचार्य आवास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.पवन भट्ट, विनोद जोशी व अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:क्षेत्र में कबाड़ियों की बढ़ती संख्या पर ब्यापारियों, सामाजिक संघठनों ने जताई चिंता, पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन

admin

आस्था। गृभगृह में विराजमान हुये रूद्रेश्वर महादेव भक्तों ने मांगी मन्नत…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अपडेट : पुलिस व आपदा मोचन बलों द्वारा की गयी मॉक ड्रिल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page