Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय में ली गई नशामुक्ति हेतु सामूहिक शपथ

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता /देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में एण्टी ड्रग्स सैल के तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ ली गई। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महाविद्यालय परिवार को सामूहिक रूप से नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई। एण्टी ड्रग्स सैल के नोडल अधिकारी डा.सुमेर चंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे रूपी बुराई को देवभूमि उत्तराखंड से दूर भगाना है। हर विद्यार्थी यह शपथ ले कि ‘मैं किसी भी प्रकार का नशा न करता था,न करता हूं और न भविष्य में करूंगा। साथ ही अपने महाविद्यालय के मित्र, मौहल्ले के साथी,परिवार के सदस्यों एवं समाज के स्वजनों को भी इससे दूर रखूंगा ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण का सच्चा  सेवक बन सकूं।’ इस अवसर पर डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सोनम भट्ट, डा.आराधना भंडारी,डा.पवन भट्ट, डा.सरन सिंह, डा.स्वाति शर्मा, रोशन बख्श, मौहम्मद शफीक, अंकुर शर्मा, विनोद जोशी सहित विद्यार्थी आयुषी रावत,अनिशा चौहान,शिवानी चौहान, आकांक्षा जोशी,श्रुति रावत,दिव्या चौहान, बनिता व निकिता आदि मौजूद रहे।

Related posts

हादसा।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर स्कूटी चालक गंभीर घायल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनाघाटी में तेज हवा और बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खुला मार्ग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पुलिस ने ढाई हजार के ईनामी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page