Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी – प्रभारी जिला सूचना अधिकारी देहरादून मुख्यालय अटैच,पत्रकारों का धरना स्थगित,पढ़े पूरी खबर….

उत्तरकाशी के अतिरिक्त  सूचना अधिकारी देहरादून मुख्यालय अटैच के आदेश।।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने पत्रकारों को दिया था कार्रवाई का भरोसा।।

 

उत्तरकाशी

अतिरिक्त सूचना अधिकारी को आखिरकार पत्रकारों से उलझना मंहगा पड़ ही गया ।
महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में जिला अतिरिक्त सूचना अधिकारी उत्तरकाशी सुरेश कुमार के विरुद्ध जांच और जांच पूरी होने तक उनको देहरादून मुख्यालय अटैच कर दिया है।
इधर रवांई घाटी पत्रकार संघ और प्रेस क्लब उत्तरकाशी ने धरने को स्थगित कर दिया है। और 10 दिन के भीतर स्थान्तरण न होने पर पुनः आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी है

प्रेस क्लब के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल, रवांई घाटी पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा,सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला , स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा व प्रदेश,जिले सहित रवांई घाटी के सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिले के पत्रकारों ने  अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का स्थानांतरण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। जिस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्रकारों से वार्ता कर आश्वासन दिया था कि पत्रकारों को धरना देने की आवश्यकता नहीं, सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है। इधर  पत्रकारों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन पर धरना को स्थगित कर दिया । और उम्मीद जताई है कि10 दिन के भीतर मांग पत्र पर कार्यवाही हो।
इस मौके पर पुरोला में राधेकृष्ण उनियाल, सचिन नौटियाल,कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी,वीरेंद्र चौहान, कुँवर सिंह तोमर, बड़कोट में रवांई घाटी पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल,महामंत्री विजयपाल सिंह रावत, दिनेश रावत,ओंकार बहुगुणा,तिलक चन्द रमोला,नितिन चौहान,जय प्रकाश बहुगुणा,विनोद रावत, संदीप चौहान,सोबन असवाल,दयाराम थपलियाल, मदन पैन्यूली,उत्त्तरकाशी प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल,राजेन्द्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त घिल्डियाल, हेमकांत नौटियाल, बलवीर परमार, महामन्त्री दिगवीर विष्ट, शैलेन्द्र गोदियाल, विपिन नेगी,सुरेन्द्र नौटियाल,सुरेश चन्द रमोला ,प्रकाश रांगड़,भगत सिंह, कृष्णा राणा,विनित कंसवाल,सहित जनपद के सभी पत्रकारों ने सरकार का आभार जताया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बच्चों को प्रकृति प्रेम की शिक्षा बचपन से ही देने का एक आध्यात्मिक लोकपर्व फूल संक्रांति (फूलदेई) का आज से आगाज, पढ़े पूरी खबर…….,

admin

उत्तरकाशी:यमुनाघाटी के तीन ब्लॉकों के बागवानों का दल प्रशिक्षण हेतु हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

30 मई 1930 रक्तरंजित शहादत का प्रतीक बड़कोट तिलाड़ी गोली कांड, पढ़े आज क्या रहा……

You cannot copy content of this page