Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :घर से लापता बच्चे को पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी

स्कूल का होमवर्क न करने व परिजनों की डांट फटकार के डर से घर से लापता एक नाबालिग किशोर को पुरोला पुलिस ने सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं !पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा पुरोला बाजार चौकी में आकर अपने 13 वर्षीय पुत्र के सांय को घर से मौहल्ले में खेलने जाने तथा देर रात्रि तक वापस नहीं आने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी, परिजनो व रिस्तेदारो द्वारा बच्चे को सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया गया लेकिन, बच्चे कुछ पता नही चल पाया, परिजन काफी परेशान थे।
पुरोला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्भावित स्थानों पर तलाशी करते हुये गुमशुदा को आज प्रातः में पुरोला, लीसा डिप्पो के पास से सकुशल बरामद किया गया। बच्चे द्वारा पुछताछ में बताया कि स्कूल का होमवर्क कार्य पूरा न होने व अपने परिजनो डांट-फटकार के डर से घर से भागने का विचार बनाकर वह घर से भाग रहा था। पुलिस द्वारा बच्चे को प्यार से समझा-बुझाकर तथा पढाई-लिखाई के लिये प्रेरित कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद नेगी,कांस्टेबल रणवीर सिंह शामिल थे !

Related posts

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का प्रवेशोत्सव और अभिभावकों का फुल मालाओं से हुआ स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नगर पालिका में संडे मैगा ईवेंट कार्यक्रम*ब्रैंड अम्बेस्टर बनी प्रेमा भंडारी तो स्वच्छता प्रेरक बनी जमोत्री देवी, बच्चें हुए सम्मानित

admin

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल — गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां,पुरोला के दिनेश चौहान व उत्तरकाशी के प्रदीप रावत जिलाध्यक्ष, पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page