Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढक़र व स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत, मांगपत्र सौंपा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यहां होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया ! जनसंवाद कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा द्वारा चार धाम यात्रियों के पंजीकरण के की ब्यवस्था सरल करने, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यथावत रखते हुए उत्तरकाशी से गंगोरी, नेताला, हीना तक सड़क चौड़ीकरण, गंगौरी वैली पुल की जगह स्थायी पक्का पुल बनाये जाने, ताँबाखानी से कूड़ा समस्या, होटेलों की समस्या, दयारा बुग्याल में रोपवे, वरुणावात में रोपवे, नागणी देवी नवरात्रि पर्यटन सर्किट हेतु बजट आवंटन, शहर में पार्किंग निर्माण, यात्रियों की सुविधा के लिये टेम्पो, थ्री व्हीलर की अनुमति संचालन, जाडुंग को इनर लाइन से मुक्त करने, शहर में मरीन ड्राइव, गंगौरी से मनेरी तक बिजली सुधारीकरण हेतु बजट, 2024 में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन उत्तरकाशी में करने ,सहित पर्यटन की अन्य मांगो से संबंधित ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चार धाम यात्रा, पर्यटन की विस्तार से चर्चा की ! इस अवसर सचिव सुभाष कुमाई , उपाध्यक्ष प्रकाश भद्री, संरक्षक अशोक सेमवाल, रमेश पैन्यूली, सुरेश राणा,बिन्देश कुड़ियाल, धीरज सेमवाल, अंकित उप्पल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

Related posts

पूनम को मिलेगा कृषि बागवानी का उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

admin

*कर्णप्रयाग महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:मखमली बुग्यालों व रंगबिरंगी फूलों के बीच दयारा में खेली गई दूध-मख्खन व मठ्ठा की होली

admin

You cannot copy content of this page