Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद से चयनित आरक्षियों को दिये गये नियुक्ति पत्र

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), आरक्षी पी0ए0सी0 (पुरुष) तथा फायरमैन (पुरुष/महिला) की भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का आज से प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है।
मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस में चयनित प्रदेश के समस्त जनपदों के अभ्यर्थियों को वर्चुअल गोष्ठी के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी गयी तथा सभी अभ्यर्थियों को अनुशासन में रहकर एवं मन लगाकर प्रशिक्षण लेने के साथ ही पुलिस प्रशिक्षण के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जनक सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।

Related posts

भारी बारिश के बीच देहरादून में तिब्बती यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, चीन के ‘जातीय एकता और प्रगति कानून’ का किया विरोध

Team Yamunotri Express

सामुदायिक चर्चा में आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बनी सहमति।

Arvind Thapliyal

उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन का फिर से आगाज, दम तोड़ती सुविधा को मिली संजीवनी

admin

You cannot copy content of this page