Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश,विशाल प्रदर्शन ,पढ़े पूरी खबर……

पुरोला/उत्त्तरकाशी

बीते शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समुदाय विशेष के दो युवकों के एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
घटना को लेकर लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा जहां दूरदराज गांवों समेत नगर पंचायत क्षेत्र युवाओं महिलाओं,व्यापारियों एवं भाजपा एंव आरएसएस संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जबरदस्त धरना प्रदर्शन व नारेबाजी कर समुदाय विशेष के लोगों को बाजार से दुकानें खाली करने की चेतावनी दी साथ ही भविष्य में इस प्रकार से घटनाओं की पुनरावृति न हो तथा शांतिपूर्ण माहौल बना रहे को लेकर एक बैठक भी की गई।
सोमवार को घटना से आक्रोशित लोग गांव -गांव से ढोल व नगाड़ों के साथ मोरी बैंड पर एकत्रित हुए तथा भारी पुलिस व
प्रशासन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ कोर्ट रोड,मोरी रोड,कुमोला रोड मंदिर मार्ग होते हुए मुख्य बाजार व तहसील परिसर तक जुलूस प्रदर्शन व नारेबाजी कर एसडीएम देवानंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समुदाय विशेष के पुरोला अपराधी किस्म के व्यवसाईयों को तत्काल हटानें की मांग की।
घटना के विरोध में सोमवार को सुबह से ही नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम दुकानें होटल सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा—क्षेत्र की जनता, व्यापारियों के
आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भी भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी, थाना मोरी,नौगांव एवं बड़कोट से भारी पुलिस बल मुख्य बाजार व कुमोला-रोड मंदिर मार्ग पर पहले से ही तैनात कर दी गई थी।

दूसरी ओर जन आक्रोश व धरना प्रदर्शन की आहट को देख कर पुरोला मुख्य बाजार,कुमोला-रोड,मंदिर मार्ग में रेहड़ी फेरी,आईसक्रीम बेंचने व साईकिल रिपेयरिंग,रजाई रूई भरनें व सब्जी बेचने आदि व्यवसायों से जुड़े समुदाय विशेष की42 दुकानदार दुकानें बंद कर रातों रात पुरोला से चले गये। अब विशेष समुदाय के वर्षो से रह रहे तीन ही परिवार पुरोला में रह गये हैं।

आक्रोशित भीड़ ने कुमोला-रोड,मंदिर व मुख्य बाजार में
आरोपित युवकों की बंद दुकानों के बोर्ड भी हटाये
धरना प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान,भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल,अमीचन्द शाह बलदेव रावत,राजपाल पंवार,चंद्रमोहन रावत,गंभीर चौहान व रामचंद्र पंवार,चंद्रमोहन,दिनेश उनियाल,बलदेब असवाल एंव विरेंद्र सिंह रावत,लोकेश उनियाल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी,प्रकाश कुमार,लोकेश बडोनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण जुलूस प्रदर्शन रहा, सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है,नाबालिक युवती प्रकरण में विवेचना जारी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री से निर्दलीय लड़ेंगे संजय डोभाल,कांग्रेस हाई कमान पर मढ़े आरोप…

admin

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के सुरक्षा और सुविधायों के लिये बन रही ठोस योजना: डीएम

Arvind Thapliyal

नगर निकायों में ठंड से बचने के लिये हुई अलाव की व्यवस्था।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page