Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पटाँगणी के पूर्व प्रधान के लापता होने से सनसनी, ग्रामीण खोजबीन में जुटे,पढ़े पूरी खबर……..

बड़कोट।
ग्राम पटाँगणी के पूर्व प्रधान के लापता होने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति 22 अप्रैल से गायब बताये जा रहे है,ग्रामीण खोजबीन में जुटे हुए है।

मालूम हो कि ठकराल पट्टी के पटाँगणी गाँव के निवासी पूर्व प्रधान जयवीर सिंह जयाड़ा पुत्र श्री दयाराम सिंह उम्र 65 वर्ष अपने भेड़ बकरियों के पास बनाल क्षेत्र के कोटला में भेड़ पालकों के लिए राशन लेने गैर गाँव आते समय लापता हो गये। परिजनो का रो रो के बुरा हाल है। वही क्षेत्र के ग्रामीण बनाल सहित आस पास के क्षेत्र में खोजबीन में जुटे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया लेकिन पूर्व प्रधान का पता नही लग पाया है। इधर ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस में गुम शुदगी की तहरीर देकर खोजबीन में मदद की उम्मीद जताई है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्यवाही:नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

पहाड़ी इलाकों में नहीं थम रहा सड़क हादसों का सिलसिला:-पिकअप दुर्घटना में दो की मौत दो घायल

admin

उत्तरकाशी में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी ने की छापेमारी 15सिलेडंर सीज और दस हजार का जुर्माना… पढ़ें कितनी कम थी सिलेंडरो पर गैस।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page