Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम पिथौरागढ़ बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

पहाड़ी इलाकों में नहीं थम रहा सड़क हादसों का सिलसिला:-पिकअप दुर्घटना में दो की मौत दो घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

दुखद हादसे की खबर कुमाऊँ के पिथौरागढ़ से मिली है यहाँ एक पिकअप वाहन के सड़क पर पलटने से खाई में छिटके चार लोगों में से दो की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।पिथौरागढ़ के जिलाआपदा प्रचलन केंद्र से उक्त दुर्घटना के बारे मे प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था । सुबह के समय वाहन ग्यारहदेवी के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में सवार चार लोग गाड़ी से छिटक कर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद चारों घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ,तथा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया । गाड़ी में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो पिथौरागढ़ में दरी और मैट बनाने का काम किया करते थे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मतगणना कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सुखद, सुगम निरापद यात्रा के वादे पर लगा सवाल, नासूर बन चुका है राना चट्टी के पास रोड़ का 12 मीटर हिस्सा.आखिर कहा हो रही है बड़ी चूक,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page