Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

Utrkashi:सेवानिवृति होंने पर पंचांयत निरिक्ष्क नेगी को दी गई भावभीनी विदाई

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पंचायत राज विभाग उत्तत्कशी में पंचायत निरीक्षक के पद पर कार्यरत जगवीर सिंह नेगी आज् सेवानिवृत्त हो गये हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में पंचायत राज विभाग सहित विकास भवन में स्थित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दी गई । विकास भवन कर्मचारी संगठन के सचिव जय प्रकाश बिजल्वाण ने विदाई सम्मान पत्र का वाचन करते हुए उनके कुशल व्यवहार एवं सराहनीय कार्यों का स्मरण किया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष अजय रावत, ग्राम्य विकास संघ के अध्यक्ष प्रकाश पंवार सहित कई कर्मचारियों द्वारा नेगी की कार्य कुशलता एवं व्यवहार की प्रशंसा की गई। जगवीर सिंह नेगी ने सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं विभागीय साथियों का धन्यवाद् ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। नेगी ने नए कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करते कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा है ओर सरकार को इसे जल्दी बहाल कर देना चाहिए। उन्होने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के सहयोग हेतु 5100 रू. का चैक संगठन को भेट किया और कहा कि वें सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठन की न्यायोचित मांगों के लिए सक्रिय सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी कल्याण सिंह चौहान, भूपेंद्र रावत, सतेंद्र सेमवाल, जयवीर चौहान, धर्मेंद्र पडियार, धर्मानंद नौटियाल, श्रीमती सरिता नौटियाल, श्रीमती जमुना नौटियाल, श्री रोशन सिंह अजय लिंगवाल, धर्मेंद्र पुरी कृष्णा नेगी, दिनेश मटूड़ा, विवेक नौटियाल, सुधीर रावत, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था।विधि-विधान से खरशाली में महाराज समेश्वर के कपाट हुये बंद श्रद्धालुओं के लिये….. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

पुलिस कार्यवाही:-लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से उगाई गई भांग की खेती को राजस्व विभाग व पुलिस ने किया नष्ट

admin

खबर का हुआ असर, पिंडकी-मदेश सहित आसपास के गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, उपचार कार्य शुरू….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page