Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं को विकसित करते हैं बाल शोध मेले: किशोर उपाध्याय

डी पी उनियाल
चम्बा /टिहरी गढ़वाल

बाल शोध मेले बौद्धिक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करतें हैं इससे छात्र छात्राओं में जिज्ञासु प्रवृत्ति के साथ ही प्रश्न पूछने की आदतें बढ़ती हैं उक्त बात विकास खंड चम्बा के राजकीय जूनियर हाईस्कूल खंडकरी में आयोजित बाल शोध मेले में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही ।बाल शोध मेला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, चम्बा ब्लाक प्रमुख श्रीमती शिवानी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर हाईस्कूल खंडकरी, प्राथमिक विद्यालय खंडकरी, प्राथमिक विद्यालय थानबेमर के बच्चों ने बाल शोध में अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए अवलोकन कर्ताओं को जानकारी दी, जूनियर हाईस्कूल खंडकरी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुशमीरदयाल पठोई, सहायक अध्यापिका श्रीमती विजयलक्ष्मी डबराल श्रीमती शीला डबराल ने सभी अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण ,शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक कुशमीर दयाल पठोई ने विद्यालय प्रगति आख्या प्रस्तुत की, वहीं सहायक शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी डबराल ने अभिनंदन पत्र व मांग पत्र मुख्य अतिथि को सौंपा । बाल शोध मेला में छात्र छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत, गढ़वाली लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। समारोह में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, प्रमुख श्रीमती शिवानी विष्ट, राजकीय इंटर कालेज खंडकरी के प्रधानाचार्य डा अम्बरीष चमोली, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा, एस डी आर्य हाई स्कूल तुंगोली, अम्बिका प्रसाद ममगांई टिंगरी ने भी सम्बोधित किया। बाल शोध मेला कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विजयलक्ष्मी डबराल व शिक्षक मंगत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया, विद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा पूर्व में अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत बाल शोध स्टाल को खूब सराहा गया, साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्वयं सेविका को सहयोग के लिए बधाई दी गई। इंटर कालेज खंडकरी के शिक्षक आर. के . सेमवाल को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, पूर्व प्रधान रमेश उनियाल, राकेश उनियाल, पूर्व शिक्षक देवराज भट्ट, प्रधान श्रीमती पिंकी उनियाल, शिक्षक मंगत सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती सीमा पंवार, श्रीमती सीमा डोभाल, नंदलाल डबराल, ओम प्रकाश चमोली, ए.एन.एम श्रीमती इंदिरा कोठारी , सामाजिक कार्यकर्ता मानवेन्द्र सिंह विष्ट,सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यमुनाघाटी मोरी के गैंचवांण गांव में काश्तकारों से की मुलाकात, सेब के बागों किया निरीक्षण…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री ने नारायण पूरी पहुंचकर यमुनोत्री विधायक की स्व माँ को की श्रधांजलि अर्पित

admin

राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल की मेधावी छात्रा कुमारी हेमा दसवें “चंद्र प्रकाश मैठाणी स्मृति पुरूस्कार से सम्मानित।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page