Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर- यमुनोत्री क्षेत्र में प्लॉस्टिक पर रहेगा पूणतः प्रतिबंध, Q.R. कॉर्ड लगे पेय पदार्थ बोतल और प्लॉस्टिक पैक में खादय सामग्री के पैकेट की वापसी पर मिलेंगे रुपये ,पढ़े पूरी खबर……..

सुनील थपलियाल

बड़कोट।
पर्यावरण सरंक्षण को देखते हुए यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही पानी की बोतल या कोल्ड्रिंक पर क्यू आर कॉर्ड वाली बोतल या कुरकुरे,चिपस या नमकीन रैपर पर लगे होने वाली सामाग्री की विक्री पर अनुमति रहेगी। प्लास्टिक की बरसाती पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार ने बताया कि यमुनोत्री धाम में पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर व्यापारियों के सहयोग से क्यू आर कोर्ड लगे पेय पदार्थ व खादय सामाग्री को ही यमुनोत्री धाम क्षेत्र में ले जाने दिया जायेगा। इसमें यूज करने के बाद खाली बोतल पर वापस करने पर 10 रु और नमकीन रैपर वापसी पर 2 रु वापस मिल जाएंगे । उन्होंने बताया कि यात्रा पर प्लास्टिक व पानी बोतल ,तेल की बोतल ,नमकीन रैपर पर क्यू आर कॉर्ड लगा होना जरूरी है ।अगर कोई बिना क्यू. आर.कॉर्ड के सामाग्री बेचता हुआ पाया गया तो उनके खिलाप जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर रिसाइकिल कंपनी के मैनेजर कुमार अंकित, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ,महामन्त्री धनवीर रावत, अजय जैन, नवीन दमीर, अमित थपलियाल, विनोद रावत, उपेन्द्र असवाल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पहल।साईं सृजन पटल ने शुरू किया ‘पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आदर्श जिला बनाया जायेगा चम्पावत – पुष्कर सिंह धामी

admin

बाड़ाहाट कु थौलु उत्तरकाशी:प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फैशन शो में दिखी विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक

admin

You cannot copy content of this page