Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय द्वार आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

 

स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय बडकोट के द्वारा गुन्दियाटगाँव (रामा सिराईं), पुरोला में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, तथा विद्यालय में छात्र – छात्राओं को दन्त चिकित्सक डॉ रविन्द्र पंवार के द्वारा दांतों से संबंधित जानकारी, सुरक्षा एवं बचाव, जागरूकता अभियान भी चलाया गया ।चिकित्सा शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयी |
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सालय से डॉ मुकेश उनियाल (जनरल फिजिशियन), डॉ रविन्द्र पंवार (दन्त चिकित्सक), मनोज चौहान (फार्मासिस्ट) सरदार चौहान, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गोविन्द राणा , खण्ड कार्यवाह देवेंद्र पंवार , सरस्वती शिशु मंदिर गुन्दियाट गाँव के प्रधानाचार्य सूर्यमणिभट्ट एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग दिया।

Related posts

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, संस्कृत शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जिले में नवनियुक्त 93 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग, वार्ड ब्वाय, तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी। 

Arvind Thapliyal

Uttarkashi:,जमीन पर विकास कार्यों की थाह के अलावा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने मे सफल रहे धामी,जनता दरबार और खेत खलिहानों के रुख से दिया राज्य सरकार जनता के द्वार का संदेश

Jp Bahuguna

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनशन जारी अब प्रधानमंत्री के नाम भेजे 300पोस्ट कार्ड… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page