Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी के निर्देश पर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

 

राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा दिनांक 12 फरवरी, 2023 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जनपद उत्तरकाशी के 57 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने बताया कि कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्नपत्र की पेपर सील की गोपनीयता के सम्बन्ध में व्यक्त संदेह / भ्रांतियों के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि प्रश्नपत्र प्रेस द्वारा बॉक्सों शील्ड किया जाता है। उक्त बॉक्सों के अंतर्गत लिफाफों में (पाली बैग्स)प्रश्न पत्र शील्ड होते हैं। गोपनीय सामग्री के प्रेस से आयोग में उपलब्ध होने व आयोग से जनपदों को उपलब्ध कराये जाने तथा परीक्षा तिथि को कोषागार से सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराते समय अर्थात प्रत्येक स्तर पर वीडियोग्राफी की जाती है। उक्त गोपनीय सामग्री वाले बॉक्स प्रधानाचार्य / केन्द्र प्रभारी के कक्ष में कक्ष निरीक्षक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले गए हैं। सील्ड बॉक्स खोले की वीडियोग्राफी की गई है।इसके उपरांत सील्ड पॉली बैग जिसमे प्रश्नपत्र एवम ओएमआर शीट होती है उसे परीक्षा कक्ष में अंतिरीक्षक द्वारा अभ्यर्थियों को दिखाते हुए पोलिबेग की सील खोली गई है।इसकी पुष्टि परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई है। उक्त प्रश्नपुस्तिका की पेपर शील को कक्ष निरीक्षक के निर्देश पर अभ्यर्थियों द्वारा खोला गया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर व समय मिल सके। अतः प्रश्नपत्र की गोपनीयता संरक्षित है तथा कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा व्यक्त संदेह निर्मूल है। कतिपय लोगों द्वारा इस विषय मे भ्रामक ख़बरें फैलाई जा रही है,जिनके विरुद्ध नए नकल विरोधी अध्यादेश के सुसंगत प्राविधानो के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

जन समस्याओं का अधिकारी त्वरित करें निस्तारण: सीडीओ

Arvind Thapliyal

अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाएगा यमुनाघाटी व्यापार मंडल.. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :उत्तराखंड में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर:ज्योति रौतेला

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page