Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड

हादसा:ट्रक के नदी में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ का सर्चिंग कार्य जारी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

देर शाम को एक ट्रक के नदी में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जिसका शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।नदी में ट्रक को सर्च करने व अन्य की तलाश में आज सुबह पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित हुआ कि तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 500 मीटर नीचे खाई मे रोप के माध्यम से उतरकर देखा कि एक व्यक्ति अत्यंत गम्भीर अवस्था में है। टीम द्वारा गहनता से चेक करने पर पाया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।SDRF टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड व रोप की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त घटना में वाहन नदी में चला गया है , जिसकी सर्चिंग के लिए आज सुबह एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला रवाना होगी।टीम यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि ट्रक में कोई अन्य तो सवार नहीं था।

Related posts

कोरोना का कहर जारी ,24 घण्टे में 6200 के पार ,कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या पहुँची 174867

admin

उत्तरकाशी:उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम में जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए जनपद का प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान

admin

ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित—शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page