Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
पौड़ी राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

लोनिवि, पर्यटन मंत्री महाराज ने किया करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल

 

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिचांई, लघु सिचांई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने आज चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।
बुधवार को मंत्री सतपाल महाराज ने संतुधार में शिवहरि उत्तराखंड फाउंडेशन अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके साथ ग्राम पंचायत कोटा पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बल्यूली पंचायत भवन, ग्राम पंचायत ग्वाड़ तल्ला पंचायत भवन, ग्राम पंचायत जैतोली पंचायत भवन, ग्राम पंचायत भेड़गांव पंचायत भवन, ग्राम पंचायत पवोली पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। इसके उपरांत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और आशुकला समिति कोटद्वार सांस्कृतिक द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी।
उन्होंने उत्तराखंड की झांकी मानसखण्ड के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी। कहा कि ढाई हजार ढोल सागर को बढ़ावा दिया जायेगा, पंचायती राज विभाग के मर्ज होने से गौरा कन्या की तिथि विस्तार और सरलीकरण दोनों आदेशों का स्थगन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव में स्थापना दिवस मनाने के साथ ही गांव के उत्पाद, वन पंचायत में पौधरोपण, सफाई अभियान आदि कार्यों को लेकर पंचायतों को मजबूत करना है। कहा कि उत्तराखंड का भोजन बड़े-बडे़ होटल में उच्च दामों में मिल रहा है। उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को ओर बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे अच्छे दामों पर पहाड़ी उत्पादों को लोग खरीद सकेंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, शिवहरि फाउंडेशन के डॉ0 हरिओम, शिव ओम, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य पुष्कर जोशी सहित क्षेत्रीय जनता व नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related posts

बड़ी खबर।डीएम अभिषेक रूहेला का हुआ तबादला मेहरबान सिहं बिष्ट होंगें नये जिलाधिकारी।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :कूड़े की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों ने दिया धरना

Jp Bahuguna

वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत उत्त्तरकाशी में हुए सम्मानित, 2008 में तिलाड़ी सम्मान से पहले हो चुके सम्मानित,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page