Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:मनेरा स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

खेल मैदान मनेरा में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

विधायक ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार निरन्तर खेल को बढ़ावा दे रही है। खेल महाकुंभ के माध्यम से हमारे जनपद के होनहार नौजवानों में छुपी हुई प्रतिभाओं एवं हुनर दिखाने का अवसर मिला है। विधायक ने कहा कि आप सभी प्रतिभागियों ने न्याय पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। तथा खेल भावना एवं संघर्ष के बाद अब जनपद स्तर पर पहुंचे है। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि खेल जहां हमे स्वस्थ एवं मजबूत रखता है वहीं खेल जीवन में अनुशासन एवं संघर्ष करना भी सिखाता है। इसलिए खेल को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। इस अवसर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने खेल महाकुम्भ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य जनप्रतिनिधिगणों का आभार प्रकट किया उन्होंने खेल महाकुम्भ की रूपरेखा बताते हुए कहा कि अण्डर-14 बालक वर्ग में 310,बालिका वर्ग में 230 (कुल 540) व अण्डर-17 में बालक वर्ग 360, बालिका वर्ग में 310 (कुल 670) तथा अण्डर-21 में बालक वर्ग में 290, बालिका 260 (कुल 550) तीनों आयु वर्गों के बालक / बालिकाओं के कुल 1760 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है l उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन व खेल भावना से खेलने को लेकर अपील की l 10 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ में अण्डर-14, 17,21 आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, हैण्डबॉल, बास्केटबाल, टेबिल टेनिस, बॉक्सिंग, कराटे, ताईक्वांडो, फुटबाॅल, पैन्टॉथालॉन ( दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, चिनअप प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आये 17 से 21 आयुसीमा वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा हैl

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के प्रथम दिन अण्डर-17 बालक वर्ग में 800 मी० दौड़ में चिन्यालीसौड़ से प्रथम विकास, नौगांव से द्वितीय समीर, मोरी से तृतीय महेन्द्र सिंह तथा बालिका वर्ग में चिन्यालीसौड़ से प्रथम कु० साक्षी रावत, भटवाड़ी से द्वितीय अनुसूया व मोरी से तृतीय स्थान पर पूनम रही l वहीं अण्डर-14 बालक वर्ग 600 मी० दौड़ में चिन्यालीसौड़ से प्रथम दीपक राणा, मोरी से द्वितीय नवीन सिंह, पुरोला से तृतीय स्थान पर महेश चौहान रहे l

Related posts

शहीद के घर पंहुचकर आईटीबीपी ने जवानों ने श्रद्धांजलि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में फंसे मजदूरों को निकालने वाले रेट माइनर्स का समान कांग्रेस को हो रहा अपच: मनवीर चौहान।

Arvind Thapliyal

कंसेरू गांव में ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन, 65 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page