Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:हरिमहाराज व कण्डार देवता के सानिध्य में गंगोत्री विधायक ने किया पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पौराणिक माघ मेला 2023 का कण्डार देवता व हरिमहाराज के ढोल के सानिध्य तथा गंगा कलश यात्रा निकाल कर विधिवत उद्घाटन हुआ।इसी के साथ घड़ियाल देवता, राजराजेश्वरी देवी, कैलापीर महाराज, नागराजा देवता व नर्सिंग भगवान की चल विग्रह डोली भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर माघ मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माघ मेला अपने पौराणिक स्वरूप में सजा है।इसी की साथ जनपद तथा बाहर से आने वाले सैलानियों का मेले में जनपद उत्तरकाशी की ओर से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने माघ मेला 2023 की सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही मेले के भरपूर लुफ्त लेने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि माघ मेला अपने भव्य रूप से सजा है।

मेला उद्घाटन में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,सीडीओ गौरव कुमार तथा जिला पंचायत सदस्य एवम नगर पालिका बाड़ाहाट के सभासद मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:बालश्रम रोकने के लिए होटल, ढाबों में चलायें सघन चेकिंग अभियान:-अभिषेक रुहेला

admin

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

admin

. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में पुलिस लाईन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page