Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
पौड़ी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

“नशा जीवन का नाश है”थीम पर छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन

 

 

अमित नौटियाल
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल

पीताम्बर दत्त बर्थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एंटी रैंकिंग क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का छात्रों द्वारा मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक का थीम-“नशा जीवन का नाश है।” था। नुक्कड़ नाटक के मंचन के अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर जानकी पंवार ने छात्रों को कहा कि,,” आज आप बच्चों द्वारा जो प्रतिभागिता की गई और जिन विधार्थियो ने इस नुक्कड़ नाटक को देखा है ये तो तय है कि आप इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाए की नशे से ग्रसित इंसान अपने परिवार का पसंदिता होते हुए नफ़रत के लायक हो जाता है।
आप लोग कम से कम ये करे कि उस व्यक्ति को लगातार काउंसिलिंग कर नशे से दूर करने की कोशिश करें।
क्लब के नोडल अधिकारी डॉक्टर जुनीष कुमार ने बताया कि नशे से जूझ रहे लोगों को चिन्हित किया जायेगा और इलाज़ के लिए जिला अस्पताल से संपर्क किया जाएगा। छात्रों में अंकित, अंकुश घिल्डियाल, कार्तिकेय, आंचल, आकाश ने नुक्कड़ नाटक में बेहतरीन अभिनय करके मौजूद छात्रों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रो.सीमा चौधरी, प्रो. पी. एन. यादव,प्रो. आर. एस.चौहान, प्रो.एम.डी. कुशवाह, प्रो. प्रीति रानी,डॉक्टर प्रवीन जोशी, डॉक्टर तनु मित्तल, डॉक्टर डी. एस. चौहान, डॉक्टर शोभा रावत, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर किशोर चौहान, डॉक्टर मुकेश सिंह रावत आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

पर्यटन मेले में पहुंचे पूर्व विधायक, बोले—प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी,कुशकल्याण को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर दिलाएंगे मजबूत पहचान : सजवाण

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जनपद सहित उत्तर भारत में भूकंप, 5.9 तीव्रता का था भूकंप।

Team Yamunotri Express

सीएम ने देहरादून में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का किया गया शुभारंभ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page