Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय में पीटीए का हुआ गठन,प्यारे राम बने अध्यक्ष

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) का सर्व सम्मति से गठन हुआ, जिसमें प्यारे राम तोमर अध्यक्ष चुने गये।
रूसा सभागार में बुधवार को आयोजित अभिभावकों की आमसभा में एकराय से पीटीए का गठन हुआ। अध्यक्ष प्यारे राम तोमर,उपाध्यक्ष दौलत राम,उपमंत्री रणवीर सिंह और कोषाध्यक्ष अमन निर्विरोध चुने गये।इससे पूर्व पीटीए सचिव डा.सुमेर चंद ने इसके उद्देश्यों और कर्तव्यों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक और अनुशासनात्मक वातावरण की सराहना की और विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया। प्राचार्य प्रो.के.एल. तलवाड़ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मंच है। पूर्व पीटीए की पहल पर ही इस वर्ष छात्र संघ चुनाव निर्विरोध हुए और शैक्षणिक वातावरण बना रहा। अभिभावकों के अनुरोध पर ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर व्यवस्था की गई है। हिन्दी में त्यूनी कालेज से असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मंजू गौतम और भूपतवाला हरिद्वार से अर्थशास्त्र में डा.संजीव कुमार शर्मा को अध्यापन के लिए संबद्ध करवाया गया है। महाविद्यालय में नैक प्रत्यायन की तैयारियां चल रही हैं और अच्छा ग्रेड मिलने पर और अधिक विकास होगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर व पीटीए सहयोगी डा.आराधना भंडारी,सहायक लिपिक मनमोहन रावत सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

आस्था । रूपनौल सौड़ के बुग्यालों में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बटर फेस्टिवल में उमड़ा आस्था और संस्कृति का जनसैलाब…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पी जी कालेज कर्णप्रयाग मे आयोजित हुई ‘हर घर तिरंगा रैली’… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नगर पालिका बड़कोट में बनी अमृतवाटिका,सातों वार्ड की मिट्टी का बना अमृत कलश, पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page