जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत मुंगरसन्ति रेंज में अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को वनकर्मियों ने सीज कर दिया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के निर्देशन में मुंगरसन्ति रेंज के वनकर्मी नियमित गस्त पर थे।वनकर्मियों को राड़ी-कफनौल मोटर मार्ग पर कम्पाट संख्या तीन तीयां में अवैध खनन होता हुआ दिखाई दिया, वनकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।वनकर्मियों ने वाहन संख्या यूके-12cb 0604 व यूके07tb 9137 को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।चालकों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।अवैध खनन मामले की जांच सेक्टर ऑफिसर तियां वन दरोगा बलदेव सिंह चौहान को दी गई है।राणा ने आम जनमानस से अपील की है कि कोई भी ब्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त न रहे।यदि कोई भी वन अधिनियम का उलंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।वनकर्मियों की गस्ती टीम में वन दरोगा ताराचंद,वन रक्षक श्रवणकुमार, धनवीर सिंह चौहान व वीट सहायक अरविंद सिंह नेगी शामिल थे।

