Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:सुशासन सप्ताह के तहत जिला सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में प्रशासन गांव की ओर अभियान को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीजी कालेज के प्रोफेसर पवेन्द्र ज़्याड़ा ने सुशासन की अवधारणा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने गुड गवर्नेंस देश के विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने गुड गवर्नेंस के लिए शासन की प्रभावी कार्य पद्धति,पारदर्शिता, बौद्धिकता, सत्य निष्ठा की धारणा, नैतिक मूल्यों एवं चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं जा रही है। तथा अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुड गवर्नेंस की थीम प्रशासन गांव की ओर को साकार करें। नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की भागेदारी सुनिश्चित कराएं एवं ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें। साथ ही जीवन रेखा से जुड़े विभाग बेहतर कार्य योजना बनाकर ग्रामीणों को लाभान्वित करें।
कार्यशाला में कृषि,मत्स्य, विद्युत,स्वास्थ्य आदि विभागों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि हेल्थ एवं वैयलेन्स सेंटरों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाय। ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर हेल्थ एवं वैयलेन्स सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाए। तम्बाकू मुक्त गांव के लिए पुलिस शिक्षा के साथ मिलकर कार्य किये जाय। कालेज की 100 मीटर की परिधि में संचालित तम्बाकू की दुकान को तत्काल बंद कराया जाए। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के चार दिन पहले अस्पताल में लाया जाए।
उसके उपरांत जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शिकायतों को तय समय के भीतर गुणवत्तापरक समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कार्यशाला में सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोरा, जिला बाल विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल,सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी प्रताप बिष्ट संघर्ष आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

बड़कोट आयोजित दो दिवसीय बूट कैम्प का हुआ शुभारंभ, स्टार्टअप पॉलिसी 2023 की दी विस्तृत जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

धाम क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी ,पुलिस के लिए चुनौति,पढ़े पूरी खबर……

admin

SDG की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान,DM ने किये हस्ताक्षर,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page