Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अनुपस्थित रहने वाले चारों अध्यापक निलंबित, जेमर स्कूल मे पंहुचे अधिकारी

सुरेश चंद रमोला

ब्रह्मखाल।

29 अक्टूवर को स्कूल से अनुपस्थित रहे रा.जूनियर हाईस्कूल जेमर के चारों अध्यापकों पर जिला शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी ने बडी कार्यवाही करते हुये , निलंबन का आदेश उन्हे सौंप दिया है। जेमर स्कूल मे सुबह ही पंहुच कर डीईओ सकलानी और एबीईओ हर्षा रावत एक्सन मूड मे दिखे। उन्होने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करते हुये स्कूल बंद होने का साक्ष्य जुटाया और हेडमास्टर दुर्ग लाल खनेडी, सुशीला बहुगुणा, दिनेश चमोली और गंगेश्वर परमार को मौके पर संस्पेड करने का आदेश थमा दिया। इससे ग्रामीण संतुष्ट हुये और तब जाकर ग्रामीणों ने स्कूल मे लगाया गया ताला खोला। मौके पर पंहुचे शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालन के लिये तत्काल प्रभाव से कुमारकोट से सतीश रमोला और अजयपाल रावत तथा मैनोल से शिवा कोठियाल को यहां अटैच कर दिया।
बताते चलें कि शनिवार को विद्यालय मे अंग्रेजी विषय का पेपर होना था मगर दीपावली की छुट्टी के बाद चारो अध्यापक वापस स्कूल नही आये और स्कूल बंद रहा। ग्रामीणों की मीडीया के माध्यम से अधिकारियों तक यह बात पंहुची। आज जांच पर गये अधिकारियों ने अपनी जांच तथ्यो के आधार पर कार्यवाही की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी डुंडा को सौंप दी है। डीईओ सकलानी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और आगे की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के बाद आज बच्चे गणित विषय का पेपर दे पाये । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचेन्द्र कुमांई, मोहन लाल शाह, धीरजमणी, आशाराम, भाष्कर, दुर्गेश आदि लोग उपस्थित थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चारधाम यात्रा:-विस्तृत जानकारी हेतु शासन स्तर पर आयोजित हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट कु.याशी को आरडीसी परेड से लौटने पर प्राचार्य ने किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन :अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी काम शुरू करने से पहले बाबा बौखनाग के आगे हुए नतमस्तक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page