Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट नगर ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी होंगे सम्मानित,बद्रीनाथ में पांच नवम्बर को मिलेगा सम्मान

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

प्रांतीय उद्योग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ब्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व उलेखनीय कार्य करने के लिए बड़कोट नगर ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी को सम्मानित करेगा।प्रांतीय उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए एक पत्र के माध्यम से राजाराम जगूड़ी को सूचना दी है।
पत्र में कहा गया है कि राजाराम जगूड़ी सदैव ब्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं तथा उन्होंने ब्यापारी हितों के लिए अपने पूर्व व मौजूदा कार्यकाल में कई उलेखनीय कार्य किये हैं।जगूड़ी श्री बद्रीनाथ धाम में पांच नवम्बर को आयोजित उत्तराखंड उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सम्मानित किया जाएगा।बैठक में भारतीय उधोग ब्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रांतीय उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल के सरंक्षक बाबूलाल गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।राजाराम जगूड़ी ने उनको सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय उधोग ब्यापार प्रतिनिधि मण्डल व स्थानीय ब्यापारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर

admin

पेयजल योजना के गलत निर्माण को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन है जारी

admin

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने विभिन्न सड़कों का किया लोकार्पण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page