Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

पेयजल योजना के गलत निर्माण को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन है जारी

 

बड़कोट।
हर घर नल ,हर घर जल योजना में आ रही अनियमितताएं स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है ग्रामसभा नंदगाव के राजस्तर और गंगनानी में ग्रामीणों ने योजना गलत बनने को लेकर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन जनविरोधी निर्मित हो रही है वह गलत आंगणन के तहत बन रही है जिससे कई परिवार अछूते रह जाएंगे, ग्रामीणों ने पेयजल लाइन ग्रामीणों के अनुरूप बनाने की मांग की है। इधर उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता देवराज तोमर ने बताया कि गगनानी और राजस्तर आदि 2 कस्बों के लिए योजना पूर्व सर्वे व आंगणन के अनुसार ही बन रही है । इस योजना में पानी की कमी नहीं है । हर परिवार को नल और हर परिवार को जल देना विभाग की पहली प्राथमिकता है। कुछ लोग जबरन अपने होटल की ओर से पेयजल लाइन लाना चाहते हैं ,विभाग नियमानुसार कार्य कर रहा है और हर परिवार को पानी देना विभाग की जिम्मेदारी है।
क्रमिक धरना देने वालो में प्रकाश विष्ट,गणेश बिष्ट,मोती विष्ट, हरीश डिमरी ,विकास दास आदि ग्रामीण बैठे हुये है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित

Jp Bahuguna

रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता आज हुआ “ए पाल” का फाईनल जीता महासू क्लब भंकोली अब होंगे “बी पाल”के मैच।

Arvind Thapliyal

सीएम धामी से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की मुलाकात, गंगोत्री की सियासत में बढ़ी हलचल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page