Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

पर्यावरण संरक्षण:चकराता महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई उपयोगी व आकर्षक चीजें

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पुरानी व अनुपयोगी चीजों से आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं बनाने सिखाई गई। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के तहत आकर्षक फूल बनाने का प्रशिक्षण दिया। कांच की पुरानी बोतलों से सुंदर फ्लावर पाॅट बनाने सिखाये गये। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हर तरह से पर्यावरण व जनजीवन के लिए हानिकारक है। एनएसएस के स्वयंसेवी अपने छोटे-छोटे प्रयासों से आमजनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में बनीता,रितिका,हिमांशी,
तनु,अंशिता व अंकित आदि सम्मिलित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में 43520 केस एक्टिव,266182 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये,मौत के आकड़ो में गिरावट

admin

हिटाणु में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता एंव चिकित्सा शिविर का आयोजन, विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी , पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

स्वरोजगार के लिए 1 से 15 सितम्बर तक जनपदों में लगेंगे कैम्प

admin

You cannot copy content of this page