Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने जुलूस प्रदर्शन कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगॉव /उत्तरकाशी

 

 

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहाँ जुलूस प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय सेवा दल के प्रवास कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला के दौरान यमुनाघाटी में सेवादल को मजबूत करने का निर्णय लिया गया सेवादल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, सेवा दल प्रशिक्षण शिविर लगा कर प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षित युवाओं को सेवा दल से जोड़ने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवा दल की उत्तराखण्ड प्रभारी सुश्री एस प्यारी जान ने कहा कि आज कांग्रेस सेवा दल के सौ साल पूरे होने पर सेवा दल का कार्यकर्ता उत्साह मना रहा है। राहुल गांधी की लोक सभा समाप्त करने के विरोध में सेवा दल कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला और प्रधामन्त्री का पुतला जलाया और यमुनोत्री हाइवे पर दरी बिछा कर भाजपा की शुद्धि बुद्धि के लिए सत्याग्रह की शुरआत कर रघुपति राघव राजा राम गाया।
सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि सरकार बौखलाई हुई है। भाजपा की तानाशाही सरकार कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबा कर कमजोर करने का कार्य कर रही है  राहुल की सक्रियता और उनके द्वारा देश में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा एक इतिहास बनी है जिससे देश की भाजपा सरकार घबराहट में है।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सेवा दल के , यमुनाघाटी अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, रीता कश्यप, रेणु रुहेला,बबिता रुहेला,, गुलाब धीमान,जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, राम प्रसाद सेमवाल,चन्द्र मोहन पंवार,सकल चन्द रावत, राजेश रावत,सोहन बहुगुणा, दीवान असवाल, जबर सिंह पंवार,रमेश इंदवाण,गोपाल गड़ियाल, राजेश नौटियाल,आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पी जी कॉलेज एम.ए.अर्थशास्त्र की छात्राओं को कराया ग्रोथ सेंटर का भ्रमण

Jp Bahuguna

एक और दर्दनाक हादसा:अब बोलेरो वाहन दुर्घटना में पांच की मौत, चालक की हालत गम्भीर

admin

यातायात के नियमों का पालन करते हुए करें वाहन चालन :विजय आर्य

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page