Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में की राज्यपाल से मुलाकात

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था व विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों के संबंध में की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया की विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर गठित समिति की संस्तुति सरकार ने तत्काल स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बेटी अंकिता की निर्मम हत्या के विषय में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related posts

उत्तराखण्ड में 40 दिनों से लगातार कम वैक्सीनेशन

admin

बड़ी खबर :चमोली करंट हादसे में लापरवाही बरतने पर प्लांट के  परियोजना प्रबन्धक को पुलिस ने ग्रेटर नोयडा से किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रि को आया हार्ट अटैक भेजा हायर सेंटर.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page