Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:सभी नागरिकों को जागरूक होकर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कार्य करना है:-अभिषेक रुहेला

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

अर्थ एवं संख्या विभाग के तत्वाधान में सतत विकास लक्ष्यों की 7 वीं वर्षगांठ पर एसडीजी जन -जागरूकता सप्ताह 21 से 25 सितम्बर 2022 के अवसर पर जिला मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी नागरिकों को जागरूक होकर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कार्य करना है । इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों एवं आमजन से हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर करने की अपील की गयी । अभियान में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार , जिला विकास अधिकारी केके पंत ,अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती चेतना अरोरा , अपर संख्याधिकारी नवीन कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । दूसरी ओर राजकीय आदर्श कीर्ति इन्टर कॉलेज उत्तरकाशी में अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा सतत विकास लक्ष्य के 17 लक्ष्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया । इसके साथ ही जागरूता हेतु बैनर एवं पोस्टर लगवाये गये तथा छात्रों से प्रश्नोत्तरी भी करवायी गयी , जिसमें छात्रों द्वारा बढ चढ़कर प्रतिभाग किया गया । अन्त में प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह राणा द्वारा छात्रों एवं अन्य उपस्थित अध्यापक व कर्मचारियों से सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जागरूक होकर कार्य करने हेतु कहा गया ।

इस मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता अतुल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related posts

आपका राशन कार्ड यदि नहीं बना है तो खाद्य पूर्ति विभाग की तरफ से हुआ है आदेश जारी आप अपने आवश्यक कागज लेकर पंहुचे अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता के पास…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जन समस्याओं की सुनवाई को दूसरे व चौथे सोमवार को जिला मुख्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम :डीएम

Jp Bahuguna

सुभाष बर्थवाल को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर पर यमुना घाटी राज्य आंदोलनकारियों ने दी बधाईयां…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page