Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:खिमलोग पास में बंगाल के एक ट्रेकर की मौत,दो घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

 

ट्रेकिंग पर निकले पश्चिम बंगाल के तीन सदस्यीय दल में से एक ट्रेकर की छितकुल पास के समीप मौत हो गई है।जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।उनके साथ गए मोरी ब्लॉक के लिवाड़ी गांव निवासी सभी छह पोर्टर सुरक्षित हैं।

जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम लिवाड़ी गांव से 03 ट्रेकर (टूरिस्ट) पं० बंगाल के व 06 पोर्टर (ग्राम लिवाड़ी/जखोल गांव के) खिमलोग के पास से होते हुये छितकुल के लिए बिना परमिशन के रवाना हुये थे। जो आज शनिवार को समय सांय लगभग 04:00 बजे रोपिंग करते हुये खिमलोग पास मे पहुंचे थे उक्त ट्रेकिंग दल के एक ट्रेकर की मृत्यु हुई है व अन्य 2 ट्रेकर घायल हुए है। DDMA किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) द्वारा अवगत कराया गया है कि सभी पोर्टर सुरक्षित है। 03 पोर्टर छितकुल पहुँच चुके हैं तथा 03 अन्य पोर्टर घायल व मृतक ट्रेकरों के साथ खिमलोग पास ही रुके हैं। तथा आज रविवार को उक्त घायल/मृतक ट्रेकरों का हिमाचल की जिला किन्नौर आई टी बी पी द्वारा सुबह रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

मृतक व घायल ट्रेकर व पोर्टरों की सूची-

Related posts

वैश्विक जागरूकता को बढावा देने को मनाया जायेगा विश्व पर्यावरण दिवस.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मादक पदार्थों रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के आवश्यक निर्देश मिलजुलकर उठायें विभाग आवश्यक कदम.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page