Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:ब्यापार मण्डल मोरी के महावीर अध्यक्ष और मोहित बने महामंत्री

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
मोरी/उत्तरकाशी

मोरी में स्थानीय ब्यापार मण्डल की एक बैठक का आयोजन कर ब्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक की जानकारी देते हुए ब्यापार मण्डल के जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि यमुनाघाटी के मोरी ब्यापार मण्डल की इकाई का गठन कर दिया गया है।सर्व सम्मति से महावीर राणा को अध्यक्ष व मोहित कश्यप को स्थानीय व्यापार मण्डल इकाई का महामंत्री मनोनीत किया गया।
नगर व्यापार मंडल मोरी की आम बैठक में व्यापारियो की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया,बैठक में कार्यकारिणी के गठन पर सर्वसम्मति बनी।ब्यापार मण्डल की बैठक में यमुनाघाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे , बैठक में नगर व्यापार मंडल मोरी के कोषाध्यक्ष सियाराम द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी व्यापारियों द्वारा संतुष्टि प्रदान की गई इसके साथ ही चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें वर्तमान समय मोरी के कुल व्यापारियों की संख्या 150 रही।अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा कार्यकारिणी में चमन लाल व सियाराम संरक्षक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय राणा ,
उपाध्यक्ष अतोल सिंह रावत व सन्तोष बजाज,कोषाध्यक्षआशु चौहान,मन्त्री -प्रमोद जैन,
प्रचार मंत्री -मोंटू,संगठन मंत्री- प्रमेश रावत तथा
गुमान सिंह रावत सलाहकार,राधेश्याम वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किये गए।
बैठक में प्रदेश मंत्री- उपेन्द्र असवाल,
जिलाध्यक्ष – कबूल पंवार,
जिला कोषाध्यक्ष- अरविन्द खंडूड़ी,जिला संयुक्त महामंत्री- सुनील भण्डारी,जिला कार्यकारिणी के मनोनित सदस्य- जगमोहन नौडियाल और राजेश नेगी जी मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान,जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों, सुशासन और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पहाड़ी इलाकों में नहीं थम रहा सड़क हादसों का सिलसिला:-पिकअप दुर्घटना में दो की मौत दो घायल

admin

उत्तरकाशी:क्षेत्र में कबाड़ियों की बढ़ती संख्या पर ब्यापारियों, सामाजिक संघठनों ने जताई चिंता, पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page