Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

अलग अलग संगठनो ने ब्रह्मखाल मे निकाली हर घर तिरंगा रैली

सुरेश चन्द रमोला

ब्रह्मखाल

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्रह्मखाल क्षेत्र मे सभी मकानो, प्रतिष्ठानों और सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों मे तिंरगा झंडा फहराया गया। इस दौरान कई संगठनो ने तिंरगे झंडे वितरित भी किये। आलवैदर सडक निर्माण की कार्यदायी संस्था रानी कंन्सट्रक्सन कंपनी के अधिकारियों और मजदूरो ने धरासू से सिलक्यारा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 134 पर 17 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली और विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडा लगाया। भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों , ब्रह्मखाल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाजार मे तिरंगे झंडे के साथ रैली निकाली। पंचायत राज विभाग के कर्मियो ने गांव गांव जाकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ झंडे वितरित किये और घर घर झंडे लगवाये। राजकीय और मान्यता प्राप्त स्कूलो मे छात्रों के साथ आजीदी का अमृत महोत्सव तिरंगे झंडो के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अलग अलग संगठनो के साथ शिरकत की।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सयुंक्त मोर्चा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुवा गठन

admin

मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल, भागीरथी घाटी विकास व यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

*लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संस्कृति मंत्री महाराज*

admin

You cannot copy content of this page