Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

महाविद्यालय परिसर में अभाविप ने किया वृक्षारोपण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट(उत्तरकाशी)

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को लेकर आज राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़कोट इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली। विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू भट्ट , प्रो० संगीता रावत , प्रो० दयाराम सहित छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए।

Related posts

घोषित पृथक जनपद यमुनोत्री को अस्तित्व में लाने की मांग पकड़ने लगी तूल, दो अनशनकारियों को जबरन उठाया तो 6 अन्य बैठे भूख हड़ताल पर……

admin

दहशतगर्द गुलदार पर अब तीसरी आंख की नजर, गस्त भी बढी।

admin

समस्याओं के समाधान को उत्तराखंड जनमंच ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page