Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुलिस ने एक ब्यक्ति को 03.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस0पी0 उत्तरकाशी अपर्ण यदुवंशी द्वारा अपने अधिनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एस0ओ0जी0/एडीटीएफ की टीम को अवैध नशे, ड्रग्स एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों की निगरानी करते हुये उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम कार्यवाही करते हुए में कल देर रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कमल कुमार लुण्ठी के नेतृत्व में एडीटीएफ उत्तरकाशी एवं चौकी डुंडा, कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हुई चैकिंग के दौरान स्थान देवीधार के पास से सुभाष नेगी नामक युवक को 03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी एनडीपीएस एक्ट 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष नेगी पुत्र धर्म सिंह नेगी निवासी ग्राम ताछिला ब्लॉक फकोट थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल उम्र-23 वर्ष के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह-चौकी प्रभारी डुंडा,
कांस्टेबल मोहन मन्तवानी,राजेन्द्र सिंह-चौकी डुंडा, वीर सिंह चौहान एडीटीएफ,प्रशान्त कुमार एडीटीएफ उत्तरकाशी शामिल थे।

Related posts

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पांच साल के कार्यकाल में नगर पंचायत नौगांव का हुआ चहुमुखी विकास:शशी मोहन राणा।

Arvind Thapliyal

भ्रष्टाचार।रात के समय हॉट मिक्स प्लांट के संचालन का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोग भेजे जेल अब पुलिस की कार्रवाई पर स्वाभीमान मोर्चा अध्यक्ष बाबी पंवार ने उठाये सवाल…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page