Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क लगेगी कोविड की प्रीकाॅशन डोज:-मुख्य चिकित्साधिकारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केएस चैहान द्वारा जानकारी दी गई कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 जुलाई से कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18-59 वर्ष आयु के समस्त लाभार्थियों को जिनको दूसरी डोज लगने के उपरांत 06 माह पूर्ण हो चुके हैं l उनको जनपद के सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निःशुल्क प्रीकाॅशन डोज लगाई जाएगी। यह अभियान आगामी 75 दिन तक ही चलाया जायेगा। जनपद में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 198161 लोगों को प्रीकाॅशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 शैलेन्द्र बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रीकाॅशन डोज लगायी जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र लाभार्थियों से अपील की है अपने नजदीकी चिकित्सा इकाई में जाकर कोविड की प्रीकाॅशन डोज अवश्य रूप से लगवायें।

Related posts

जोशीमठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर परिसर में भू धंसाव,जीएसआई को भौगोलिक निरीक्षण हेतु भेजा पत्र।

admin

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल कोष से कर्णप्रयाग कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी दो-दो हजार रुपए की शिक्षा सहायता: प्राचार्य तलवाड़

Arvind Thapliyal

चोर दरवाजे से नियुक्तिया कर आचार संहिता का उल्लघन कर रही धामी सरकार : महर्षि

admin

You cannot copy content of this page