Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश देता है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा।

Related posts

अम्बेडकर भवन, उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती दी श्रद्धांजलि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:युवक पर नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोप, बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज

admin

उत्तरकाशी:कोविड नियमों के उलंघन पर पुरोला में होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page