Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता /देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में मौसम साफ होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को खेल के मुख्य मैदान के चारों ओर बरसात के मौसम में उग आई कंटीली झाड़ियों को काटकर नष्ट किया। बाउंड्रीवाल पर जमी हुई काई को बड़ी मेहनत से हटाया गया। सफाई अभियान में निलेश, अभिनव,मनजीत,राकेश, निकिता,प्रियांशी, बनीता,आयुषी,तनीषा,श्रुति,दिव्या व काजल आदि सम्मिलित रहे। स्वयंसेवियों के उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़,डा.कामना लोहनी,डा. मंजु अग्रवाल, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.आराधना भंडारी,अंकुर शर्मा,अर्जुन सिंह व विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

दुर्घटना:सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर की मौत

admin

स्वैच्छिक चकबन्दी प्रणेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व०राजेद्र रावत की पुण्यतिथि पर तिथि दी श्रद्धांजलि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आज यमुनोत्री तो कल खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट,उत्तराखंड के चार धाम

admin

You cannot copy content of this page