Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पदोन्नत होने पर ब्लॉक शिक्षाधिकारी अमित चौहान समेत प्रशासनिक अधिकारी को दी विदाई,भारी संख्या में जुटे शिक्षक,पढ़े पूरी खबर…

बड़कोट।
जनपद व ब्लॉक के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उप शिक्षाधिकारी अमित चौहान समेत कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति होने पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान शिक्षकों ने प्रोन्नत हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किए गए कार्यों और यादों को साझा किया।

मालूम हो कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट बडकोट के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों ने उप शिक्षाधिकारी अमित चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट की पदोन्नति होने पर अन्यत्र कार्यस्थल के लिए जाने को विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने उप शिक्षाधिकारी को सरल, सौम्य व्यवहार के साथ ही कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि उप शिक्षाधिकारी श्री चौहान के कार्यकाल में ब्लॉक की प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है। जिसका परिणाम रहा कि भारत सरकार से उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हो चुके है। उप शिक्षाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सकारात्मक प्रयास करने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए कार्य किए गए हैं। विभाग के ब्लॉक कार्यालय की कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव आया है। छात्रों एवं शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जा रहा है। पदोन्नत हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं।

इस दौरान डायट प्राचार्य पंकज शर्मा,
खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान,शिक्षक संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष जनक सिंह राणा, जिला महामंत्री जयदेव चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र विश्वकर्मा, विनोद असवाल,डॉ जगदीश रावत,डॉ जोगेंद्र रावत विजयराज असवाल, चरण सिंह, महावीर सिंह, उमेद सिंह ,मनमोहन सिंह, श्रीमती सरिता , विजय लक्ष्मी कुलवंती असवाल सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे। समारोह का संचालन ध्यान सिंह रावत ने किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अंकिता भंडारी मर्डर केस में सरकार की बड़ी कार्यवाही,पुलकित के भाई को किया अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से बर्खास्त

admin

उत्तरकाशी:बडकोट थाना पुलिस ने किया एक वारण्टी गिरफ्तार

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक” पर भूगोल विभाग में आयोजित हुई विचार गोष्ठी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page