Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

माँ मेरा क्या कसूर, गौशाला की जगह सड़को पर नोचने को छोड़ दिया,देखे वीडियो और पढ़े खबर

गाय माता मेरा क्या कसूर

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी
नगर पालिका परिषद बड़कोट में आवारा पशुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है, गाय के साथ छोटी बछिय्या का बाजार में विचरण करना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। इतना ही नही आवारा कुत्ते भी बच्छीय्या को देख झपटने की जुब्बत में रहते है।
मालूम हो कि नगर पालिका बड़कोट में आवारा पशुओं की संख्या में दिन प्रति दिन इजाफा होने लगा है। गाय पालने के शौकीन लोग दूध पिलाकर उनको बाजार में मुँह मारने के लिए खदेड़ दे रहे है। और तो और दो गाय के साथ बच्छीय्या भी घूम रही है। जो भी इन गायों को देख रहे है वह उनको गालियां देते नजर आते है जिन्होंने इन पशुओं को बाजार में छोड़ा हुआ है।
गाय को बाजार में दोहरा संघर्ष करना पड़ रहा है पहला खुद और बच्छीय्या के पेट के लिए दूसरा आवारा कुत्तों से बच्छीय्या की जान बचाने के लिए संघर्ष ।
आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से आये दिन जाम तक लग जाए रहा है।इस मामले में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत का कहना है कि आवारा पशुओं के लिए तिलाड़ी रोड़ पर कांजी हाउस निर्माणाधीन है। जल्द तैयार होने के बाद आवारा पशुओं को वहां रखा जायेगा।उन्होंने नगर में आवारा पशुओं के चिन्हीकरण करने व पशु छोड़ने वालो पर पशु क्रूरता अधिनियम से कार्यवाही करने की बात कही।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ाव का संदेश, आषाढ़ की जातर में उमड़ा जनसैलाब,गंगटाड़ी, कोटी ठकराल, फरी, बसराली और स्यालब में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए दीपक बिजल्वाण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भू – कानून के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी रिपोर्ट

admin

गड़बड़झाला।जनता के हकहकूक पर कुंडली मार कर बैठा वन विभाग,लोग फ्री ग्रांट लकड़ी के लिए तरस रहे, विभाग कटवा रहा चक्कर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page