Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम-हैली सेवा की मनमानी,तीर्थयात्रियों का हो रहा है हैरासमेंट , कह रहे है तीर्थयात्री…पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट।

यमुनोत्री धाम के लिए हैली सेवा का बड़ा खेल चल रहा है, तय तिथि को यात्रा न कराना, और मन माफिक किराया बसूलने की भारी शिकायत हम नही यात्री कर रहे है । बुकिंग के दिन यात्री तय समय पर अपनी यात्रा पूरी नही कर पा रहे है। क्योंकि कुछ न कुछ बहाना बनाकर उन्हें रोक दिया जा रहा है। यात्रियों की माने तो सरकार का नियंत्रण न होने से सरकार की छवि खराब हो रही है। अपने प्रदेश का उदाहरण देकर सरकार के हस्तक्षेप की उन्होंने मांग की है।
 मालूम हो कि यमुनोत्री धाम के लिए हैली सेवा  देने वाली कंपनियों पर हेली से यमुनोत्री यात्रा आने वाले श्रद्धालु मनमाफिक जैसे बड़े सवाल खड़े कर रहे है, ये सवाल लगातार कपाट खुलने के बाद से हेली सेवाओं देने वाली कंपनियों पर लगते आ रहे है, दरअसल समय से हेली सेवाओं के नाम पर श्रद्धालुओ का अतिरिक्त समय और दिन के साथ साथ अपनी लेट लतीफी में श्रद्धालुओ को तय तिथि में यात्रा कराने और अपनी लापरवाही में यात्रियों की जेब से होटल में देने का यात्री आरोप लगा रहे इतना ही नही जम्मू से आए श्रद्धालु शिवकुमार और गुजरात के श्री ठाकुर कहते है कि किसी से 2 लाख बीस हजार,किसी से एक लाख अस्सी हजार ,किसी से एक लाख पिचननब्बे हजार रुपये लिए जा रहे है । एक ही यात्री टिकट में करीब 30 हजार रुपए अतिरिक्त देने का भी आरोप लगा रहे है, इतना सब कुछ होने के बावजूद बुकिंग के दिन यात्री तय समय पर अपनी यात्रा पूरी नही कर पा रहे है, यात्रियों का आरोप है कि कुछ न कुछ बहाना बनाकर उन्हें रोक दिया जा रहा है और भोजन रहने का अतिरिक्त खर्च भी उन्ही की जेब से कराया जा रहा है, यात्रियों की माने तो सरकार का नियंत्रण न होने से सरकार की छवि खराब हो रही है, अपने प्रदेश का उदाहरण देकर सरकार के हस्तक्षेप की उन्होंने मांग की है।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जय हो ग्रुप के सदस्य आशीष पंवार ने कायम की ईमानदारी की मिशाल ,तीर्थयात्री हुए खुश,पढ़े पूरी खबर…….

admin

भूमि और क्षतिग्रस्त मकानो का मुआवजा न मिलने से प्रभावितो ने ब्रह्मखाल मे ढोल नगाडो के साथ धरना प्रर्दशन और मदन लाल ने की भूख हडताल प्रारंभ

admin

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का हुआ विस्तार, मनोज अवस्थी बने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page