Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सीएम धामी रिकॉर्ड मतों के साथ करेंगे जीत दर्ज- सुभाष रमोला

 

देहरादून (अमित नौटियाल)-

चंपावत विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने दावा किया है कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे। चंपावत विधानसभा को विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चुनने का अवसर मिल रहा है। चम्पावत एवं राज्य के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को चुनना बहुत ज़रूरी है। वहीं सुभाष रमोला ने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार ने जनहित में अनेकों कार्य किए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई नई बुलंदियों को छू रहा है और नए- नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तराखंड में पीएम मोदी के कार्य योजनाओं को धामी ने बखूबी आगे बढ़ाया है। वहीं उन्होंने चम्पावत विधानसभा की जनता से मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मत डालने की अपील की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कर्णप्रयाग विधायक ने पीजी कालेज में स्मार्ट क्लास निर्माण हेतु पांच लाख की दी संस्तुति।

Arvind Thapliyal

नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने को लेकर जनपद के सभी दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के DM ने दिए निर्देश ।

admin

उत्तरकाशी:नगरवासियों को शीघ्र मिलेगी कार पार्किंग सुविधा

admin

You cannot copy content of this page