Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव:सूबे की हॉट सीटों पर खानी पड़ी दिग्गज राजनीतिक खिलाड़ियों को शिकस्त

 

अमित नौटियाल
देहरादून

 

प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों को हार का मुहं देखना पड़ा है, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई दिग्गज शामिल हैं।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से शिकस्त खानी पड़ी,यहां से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी जीते ।

लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट जीते ।

श्रीनगर गढ़वाल से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को शिकस्त खानी पड़ी, जबकि कैबिनेट मंत्री भाजपा के धन सिंह रावत ने यहाँ जीत दर्ज की।

देहरादून की चकराता सीट से बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिताजी भाजपा के रामशरण नौटियाल हारे, कांग्रेस के प्रीतम सिंह जीते।

हरिद्वार से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी हारे, भाजपा के मदन कौशिक जीते जबकि बाजपुर से भाजपा के राजेश कुमार हारे तथा कांग्रेस के यशपाल आर्य ने जीत दर्ज की।

Related posts

सिलक्यारा के पास बाइक हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत.दूसरा गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर…….

admin

उत्तरकाशी :पंद्रह अगस्त तक जिले भर में रोपित होंगे विभिन प्रजाति के दस लाख पौधे :जिलाधिकारी

Jp Bahuguna

फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ,प्रतियोगिता में 20 टीमें कर रही प्रतिभाग ,पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page