Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस को मिली सफलता,955 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

जनपद में अबैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज बड़कोट थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को 955 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में पुलिस नियमित चेकिंग पर थी, कन्सेरु तिराहे पर एक कार की चेकिंग की गई जिसमें दो युवक सवार थे। जिनकी तलासी लेने पर मोहन सिंह पुत्र सूरजमल निवासी बुग्गावाला हरिद्वार के पास से 460 ग्राम चरस व नीटू कुमार पुत्र सुमेर चन्द निवासी अमानत गढ़ बुग्गावाला हरिद्वार से 495 ग्राम चरस बरामद की गई।अभियुक्तों के पास जो एक स्विफ्ट कार uk07a n-2230 थी उसे सीज कर दिया गया है।दोनों के विरुद्ध बड़कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गम्भीर तोमर, कांस्टेबल मनवीर राणा व वीरेंद्र तोमर शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित हथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों का निरीक्षण

admin

धूमधाम से मनाया गया राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने विभिन्न सड़कों का किया लोकार्पण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page