Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में सीएम पद की दौड़ शुरू:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी तक दे चुके हैं। मुख्यमंत्री न बनने पर वह जनता के बीच न रहकर घर बैठने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ है कि जन सरोकारों की बात कहने वाले हरीश रावत भी कुर्सी की ही लड़ाई लड़ रहे थे।  चौहान ने कहा कि बेसब्र कांग्रेस को अपने फैलाये भ्रम और षड्यंत्र पर भरोसा है और जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस झूठ और पाखंड के भरोसे मैदान में थी और भाजपा विकास कार्यों की बदौलत। जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी हैं और कांग्रेस को उसकी गलतफहमी भारी पड़ेगी।

Related posts

उपलब्धि।केदारघाटी को मिली एक यंग साइंटिस्ट – सोनाली खाली

Arvind Thapliyal

कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच डोर टू डोर प्रचार किया,दर्जनों ने ली सदस्यता….

admin

उत्तरकाशी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page