Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच डोर टू डोर प्रचार किया,दर्जनों ने ली सदस्यता….

उत्तरकाशी।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच डोर टू डोर प्रचार किया और  कार्यकर्ताओं में इस दौरान  अपार उत्साह देखने को मिला।

मालूम हो कि गुरुवार को भारी बारिश के बीच

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने

बाड़ाहाट क्षेत्र के संग्राली, पाटा, बग्यालगांव, खांड, कोटबंग्ला एवं भंगल्याणी गांवों का भ्रमण कर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कण्डार देवता के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि बाड़ाहाट क्षेत्र उनका अपना घर है और इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है। भगवान कण्डार देवता की कृपा से आने वाले चुनाव में आप सबका आशीर्वाद एक बार फिर मुझे गौरवान्वित करेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

इस दौरान उनके समर्थन में प्रत्येक गांव से दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संमर्थन में आये सदस्यों ने उन्हें जीत दिलाने का भरोशा दिया।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

उत्तरकाशी:पर्वतारोही सविता कनस्वाल, पत्रकार सुरेंद्र नौटियाल, बलबीर परमार सहित कई प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

admin

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.Gov.in पर अपलोड करने की अपील की। पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page