Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राजनीति राज्य उत्तराखंड

धनोल्टी विस के जाखधार पहुंचने पर सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत  

 

धनोल्टी विस के जाखधार पहुंचने पर सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत

भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के पक्ष में वोट डालने की की अपील

नैनबाग (अमित नौटियाल )- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों विभिन्न विधानसभाओं में तूफानी दौरा कर रहे हैं। वही आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में संबोधन करने जाखधार पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री का भाजपाइयों ने जोरदार से स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम बिरोड में महासू देवता के दर्शन करने पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी की जीत को लेकर प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार विजय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का मान समान बढ़ रहा है। उत्तराखंड में सड़कों, रेल, सड़क स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कल के बजट में सभी क्षेत्र को ध्यान में रखकर विशेष प्रावधान किए हैं। अटल आयुष्मान के अंतर्गत पांच लाख रुपए का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। राज्य व केंद्र सरकार ने मिलकर उत्तराखंड में पिछले 5 सालों में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा योजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि 2025 में जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो उत्तराखंड नंबर वन राज्य के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी होगा।  इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कई राजनीतिक दल जनता को भ्रमित का काम कर रहे हैं। आपका एक-एक वोट मोदी जी और भाजपा के लिए  कीमती होगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि धनोल्टी में किये गए विकास कार्यों को लेकर वह जनता की बीच जा रहे हैं। और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा नेता राजेश नौटियाल, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी रोहित रावत, संजय नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पवार, कुंवर सिंह पवार, गीता रावत, हीरामणि गौड़, मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष हुकुम रमोला, करण कंडारी, रोशन  सजवान, सोहन कंडारी, रेशा नौटियाल, महावीर शाह, अनुपम चौहान, राजेश सजवान, अनिल कैंतुरा, संदीप पवार सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

अम्बेडकर भवन, उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती दी श्रद्धांजलि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए लिया गया संकल्प

admin

गंगोत्री के साथ साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी खुश खबरी….

admin

You cannot copy content of this page