Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:संजय डोभाल व डेढ़ सौ समर्थकों पर धरासू थाने में मुकदमा दर्ज

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बगावत कर चुके ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल व उनके डेढ़ सौ समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता , कोविड गाइडलाइन व धारा 144 के नियम उलंघन करने पर धरासू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय डोभाल ने बड़ेथि चिन्यालीसौड़ में एक स्थान पर आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत अपने डेढ़ सौ समर्थकों के साथ जमावड़ा लगा कर नियमों का उलंघन किया।जिस पर प्रभारी fst-y-3 यमुनोत्री नन्दकिशोर नौटियाल की लिखित शिकायत पर धरासू थाने में आदर्श आचार संहिता, कोविड-19के नियमों के उलंघन में धारा 188,269,व51 b आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

विधानसभा के द्वितीय सत्र के लिए जारी मुद्दों की सूची में घोषित पृथक जनपद यमुनोत्री का नाम गायब , बढ़ा जनाक्रोश…खबर को पढ़ने के लिंक पर क्लिक करें……

admin

पोलीथीन चैकिंग अभियान,हुआ चालान ,नगद बसूले

admin

राजनैतिक द्वेष के चलते मेरे खिलाफ रचा गया षड़यंत्र: हरिमोहन नेगी 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page