Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री में जश्न, दीपक समर्थक खुश, बीजेपी कांग्रेस से बागी नये फ्रंट की तैयारी में…..

उत्तरकाशी
देर रात जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का नाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । यमुनोत्री विधान सभा के गाँव गाँव युवक बुजुर्ग उत्साहित नजर आये।

मालूम हो कि बीजेपी की 59 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए विधायक केदार सिंह रावत को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया जबकि कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक को अपना प्रत्याशी बनाया।
दीपक के टिकट मिलने की सूचना के बाद कांग्रेस और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ,गाँव गाँव समर्थको ने अपने अपने तरीके से जश्न मनाया और 2022 में कांग्रेस की सरकार को बनाने का संकल्प लिया।
इधर बीजेपी से टिकट की आस लगाए पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, व कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल को टिकट न मिलने से निर्दलीय चुनाव की घोषणा कर चुके है।
बीजेपी में बगावत तो कांग्रेस में भी बगावत के स्वर आने लगे है। टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी और कांग्रेस के बागी नया फ्रंट खड़ा करने की योजना बना रहे है पार्टी प्रत्याशियों की राह पर बागी रोड़ा बनते नजर आएंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट में हरेला पर्व की रही धूम,जगह जगह हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :संभावित आपदा से निपटने को संबंधित विभागों द्वारा जिला मुख्यालय में किया गया मॉक ड्रिल

Jp Bahuguna

बिमा कंपनी की मनमानी का मामला पंहुचा मंत्री के दरबार भाजपा नेता ने बागवानों को न्याय देने की उठाई मांग और कार्यवाही के दिये मंत्री ने निर्देश….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page