Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी मशरूम उत्पादन संघ के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत

 

यमुना घाटी मशरूम उत्पादन संघ के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत 

 

नौगांव- उत्तरकाशी के यमुना घाटी में आज मशरूम उत्पादकों को मशरूम से अचार, चाय एवं सूप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि लोग मशरूम से अचार बना कर उससे अच्छा स्वरोजगार पा सकें। यह प्रशिक्षण, राजकीय फल प्रसंस्करण एवं प्रशिक्षण केन्द्र नौगांव के केन्द्र प्रभारी श्री डीएस रावत द्वारा दिया गया। उल्लेखनीय है कि यमुना घाटी में किसान मशरूम का शानदार उत्पादन कर रहे हैं। आज मशरूम उत्पादकों द्वारा सर्वसमिति से” यमुना घाटी मशरूम उत्पादक संघ” का भी गठन किया गया ताकि क्षेत्र में मशरूम उत्पादन व विपणन में संगठित होकर काम किया जा सके। संघ के अध्यक्ष पद पर विजेन्द्र रावत- मशरूम उत्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार को नियुक्त किया गया। हीरालाल, पौंटी- उपाध्यक्ष, दिनेश राणा, कंसेरू – सचिव, गौतम सिंह रावत – सह सचिव, सोबेन्द्र सिंह रावत भाटिया, – कोषाध्यक्ष। जय प्रकाश, कुआं, ममराज, तुनाल्का, राम प्रकाश, रस्टाड़ी, श्रीमती विजय लक्ष्मी रावत, सरविन राणा, कंसेरू एवं यशवन्त कुमार, तुनाल्का को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

 

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ,एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

admin

चौथे दिन भी रेस्क्यू नहीं हुआ कलिन्दीखाल ट्रैक से मृतक गाइड का शव, ट्रैकिंग एशोसिएशन ने विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page