Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सोमवार को युवाओं, महिलाओं, और सामाजिक संगठनो के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सोमवार 22 नवम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बोधिसत्व कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं, और सामाजिक संगठनो के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के चंहुमुखी विकास हेतु निरंतर जन संवाद किया जा रहा है, जिससे पारिस्थिकी एवं आर्थिकी पर आधारित एक विकासी मॉडल बन सके।
नियोजन विभाग के निदेशक  मनोज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर फ़ॉर पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट द्वारा संचालित संवाद श्रृंखला को बोधिसत्व कार्यक्रम के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 22 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे नियोजन विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं, महिलाओं, और सामाजिक संगठनो के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद किया जाएगा।

Related posts

उत्तरकाशी :- बर्फबारी से जनपद के कई मोटर मार्ग अवरूद्ध, पढ़े पूरी खबर…….

admin

दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत,राजस्व टीम रवाना, पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

अभ्यर्थियों से यह अनुरोध है कि वह संयम बरतते हुए परीक्षा कलेण्डर के अनुसार अपनी तैयारी करें- आयोग

admin

You cannot copy content of this page